फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया : निलंबित सिपाही की मौत, एक महिला के घर पर रुका था, हत्या का आरोप

Wed, 30 Jun 2021 07:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हिरासत में मौजूद महिलाओं ने बताया कि मंगलवार शाम को श्याम सिंह उनके घर पर आया था। शाम को खाना खाने के बाद वह सो गया था। सुबह उसकी तबीयत खराब हो गई। महिलाएं खुद को सिपाही का रिश्तेदार बता रहीं हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया के बनारसीदास मोहल्ले में एक महिला के घर आए निलंबित सिपाही की हालत बिगड़ गई। बुधवार सुबह दो महिलाएं उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव बिझाई चंदनापुरवा निवासी श्याम सिंह (52) कानपुर में सिपाही पद पर तैनात था। मंगलवार को वह घर से कचहरी औरैया जाने की बात कहकर निकला था।

रात में वह बनारसीदास मोहल्ले में एक महिला के घर पर रुक गया। बुधवार सुबह हालत बिगड़ने पर दो महिलाएं उसे लेकर 50 शय्या अस्पताल पहुंचीं। जहां डाक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई राजू यादव ने बताया कि श्याम आठ साल से निलंबित था।
विज्ञापन


इसी मामले में वह वकील से मिलने कचहरी गया था। भाई ने महिलाओं पर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हिरासत में मौजूद महिलाओं ने बताया कि मंगलवार शाम को श्याम सिंह उनके घर पर आया था। शाम को खाना खाने के बाद वह सो गया था। सुबह उसकी तबीयत खराब हो गई। महिलाएं खुद को सिपाही का रिश्तेदार बता रहीं हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें