इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने की। पुलिस हत्या के बिंदुओं पर सुराग ढूंढ रही थी। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बीघेपुर रामदत्त का पुर्वा निवासी चंद्रभान राजपूत (45) पुत्र रामस्वरूप राजपूत लालपुर के पास हाईवे स्थित चौधरी ईंट भट्ठे पर मुनीम का कार्य करते थे। गांधीनगर निवासी अंटू यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पिता के साथ भट्ठे पर ईंट लेने के लिए गया था।
कार्यालय में किसी के न मिलने पर उसने पीछे की तरफ गया, तो शौचालय के पास सीढ़ियों पर एक युवक का शव खून से लथपथ दिखा। उसने तत्काल 112 पर पुलिस को फोन किया। कॉल न लगने पर पिता के साथ कोतवाली पहुंचा और पुलिस को लेकर आया।