फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जिला अस्पताल में नहीं हो रही सर्जरी, मरीज परेशान

Tue, 23 Sep 2025 10:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-23एयूआरपी 08- जिला अस्पताल के बाहर का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
औरैया। शहर समेत 100 से ज्यादा गांवों को शहर का 50 शैया जिला अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं का अहम केंद्र है लेकिन यहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों का अभाव मरीजों पर भारी पड़ रहा है। उन्हें उपचार के लिए गैर जनपद की दौड़ लगानी पड़ रही है। छुटपुट सर्जरी व ऑपरेशन करने वाले जनरल सर्जन तक की तैनाती जिला अस्पताल में नहीं हो सकी है। इसकी वजह से मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर के जिला अस्पताल में रोजाना 600 के करीब मरीज आते हैं। इनमें 10 के करीब मामले छुटपुट सर्जरी वाले रहते हैं लेकिन जिला अस्पताल में स्वीकृत जनरल सर्जन पद ही रिक्त है। जनरल सर्जरी नहीं हो रही है। सर्जन न होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। मरीजों को चिचौली से सैफई तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। जिला अस्पताल प्रशासन में जनरल सर्जरी से जुड़े संसाधन तो हैं। लेकिन जरूरी डॉक्टर की कमी है। ऐसे में संसाधन शो पीस बने हुए हैं। यदि जनरल सर्जन की तैनाती हो जाती है तो जिला अस्पताल में गुर्दे की पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया, रसौली की सर्जरी समेत कई छुटपुट ऑपरेशन होने लगेंगे। इन बीमारियों का दर्द असहनीय होता है। ऐसे में सर्जन की कमी मरीजों की दिक्कत बढ़ा रही है।
विज्ञापन


लगातार भेजी जा रही डिमांड
रिक्त पड़े जनरल सर्जन के पदों को भरने को लगातार शासन में डिमांड भेजी जा रही है। उच्चाधिकारियों को भी ये मामला अवगत कराया गया है।
-डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, सीएमएस, 50 शैया जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें