औरैया। शहर स्थित बिजली उपकेंद्र पर शनिवार रात केबल अचानक धूंधूकर जलने लगी। तैनात कर्मचारियों की नजर पड़ी तो सप्लाई बंद की। जली हुई केबल की जगह दूसरी लगाते हुए मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। रात एक बजे के बाद काम पूरा होना के बाद सप्लाई बहाल हुई।
बिजली उपकेंद्र पर शनिवार रात साढ़े नौ बजे के करीब अचानक केबलों में आग लग गई। सप्लाई बंद करते हुए कर्मचारियों ने जेई को सूचना दी गई। इसके बाद रात में ही ककोर में चल रहे बिजली बिछाने के काम से केबल को मंगवा कर जली हुई केबल को बदला गया। रात एक बजे के बाद सप्लाई बहाल की जा सकी।
शहर के एक नंबर व चार नंबर फीडर से संबद्ध आठ मोहल्लों की सप्लाई इस दौरान साढ़े तीन घंटे तक बंद रही। इस दौरान लोगों ने मोबाइल फोन से बिजली उपकेंद्र पर शिकायतें भी दर्ज कराईं। अवर अभियंता सुभाष ने बताया कि स्पार्किंग की वजह से केबल जल गई थी। जिसे बदलाने के बाद रात एक बजे के बाद दोबारा सप्लाई शुरू की गई।