फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पूर्ति निरीक्षक ने डीएसओ पर लगाया द्वेष भावना रखने का आरोप

Tue, 08 Sep 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के एक पूर्ति निरीक्षक ने जिलापूर्ति अधिकारी पर द्वेष भावना रखने समेत गाली-गलौज का आरोप लगाया है। साक्ष्य के तौर पर बातचीत की रिकॉर्डिंग भी साझा की गई है। यह सोशल मीडिया में भी वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को अजीतमल के पूर्ति निरीक्षक समीर कुमार त्रिवेदी की ओर से व्हाट्सएप पर खुद को जारी हुए नोटिस का जवाब साझा किया। इस नोटिस के साथ मुख्यमंत्री से लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों व डीएम को भी कॉपी भेजी गई। इस लेटर में पूर्ति निरीक्षक समीर कुमार त्रिवेदी ने डीएसओ राजेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। लिखा कि पत्नी के बीमार होने पर उन्होंने आकस्मिक अवकाश मांगा, लेकिन इसकी संस्तुति डीएसओ ने नहीं की।
डीएसओ की ओर से जारी हुए नोटिसों का भी हवाला दिया। जिन्हें उत्पीड़न से जोड़ बताया गया। इसके अलावा उन्होंने इस नोटिस के साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी साझा की। जिनमें ऑफिस व कार्यस्थल पर देरी को लेकर डीएसओ के द्वारा गाली-गलौज और जूते से मारने की बात कहे जाने का आरोप लगाया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन


शासन से आई जांच के बाद पूर्ति निरीक्षक पेशबंदी का कर रहे प्रयास
अप्रैल में अमेरिका ईरान युद्ध के दौरान ईंधन की कालाबाजारी को लेकर पूर्ति निरीक्षक समीर कुमार त्रिवेदी की ओर से प्रवर्तन कार्य नहीं किया गया था। सूचना के बाद भी बिधूना में छापेमारी नहीं की थी। इस पर तत्कालीन डीएम ने शासन को पत्राचार किया था। मामले की जांच में अब दोबारा से रिपोर्ट मांगी गई है। ऐसे में पूर्ति निरीक्षक इस जांच को लेकर पेशबंदी का प्रयास कर रहे हैं। जहां तक ऑडियो रिकॉर्डिंग की बात है। वह एआई जेनरेटेड भी हो सकती है।
विज्ञापन

-राजेश कुमार, डीएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें