फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कार में अचानक लगी आग से मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। औरैया-दिबियापुर मार्ग पर बुधवार को एलपीजी फिटेड कार में अचानक आग लग गई। कार सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने फायर उपकरण एवं पानी की बौछार मारकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह औरैया-दिबियापुर मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास गांव सिखरना निवासी वीरेंद्र कार से औरैया की ओर जा रहे थे। वीरेंद्र के अनुसार अचानक कार के गियर लीवर के पास से धुंआ निकलने लगा। जब तक कार रोकी, तब तक गियर लीवर के पास आग लग गई। किसी प्रकार से उन्होंने एवं साथी ने कार से कूदकर जान बचाई।
आसपास के लोगों ने फायर उपकरणों एवं पानी की बौछार से आग पर काबू पाया। इसके बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पूरी तरह से आग बुझाई। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें