औरैया। मौसम में आए बदलाव से सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। मटर के दाम चार दिनों में दोगुने हो गए हैं, जबकि टमाटर, बैगन, शिमला मिर्च, पालक, मैथी, सेम आदि के दाम दोगुने हो गए हैं। खास बात यह है कि सर्दियों में लहसुन की मांग बढ़ते ही 200 से 400 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। इससे रसाेई दका बजट बिगड़ गया है।
दिसंबर के अंतिम सप्ताह से नौ जनवरी तक बादलों के साथ घना कोहरा छाया रहा। इससे फसलें प्रभावित होने लगी थीं। सब्जियों पर भी असर पड़ा है। मटर के दाम चार दिन में उछाल मार गए हैं। बाजार में पहले जहां मटर 30 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वह अब 60 रुपये प्रति किलो हो गई है। बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम भी उछाल मार गए हैं। बैंगन एक माह पूर्व जहां 30 रुपये किलो था, वह बढ़कर 60 रुपये किलो हो गया है। मंगलवार को सब्जी की दुकान पर टमाटर 15 से 20 रुपये किलो बिके। शिमला मिर्च भी 50 रुपये प्रति किलो, पालक 40 रुपये प्रति किलो में बिकी। इसी प्रकार मेथी 60 रुपये प्रति किलो और सेम 60 रुपये प्रति किलो में बिक रही थी। गोभी 40 रुपये, लौकी 40, प्याज 40 रुपये प्रति किलो में बिकी। बाजार में सब्जियों के बढ़े दाम ने रसोई का बजट बिगड़ दिया है। कुछ तो सिर्फ उतनी ही सब्जी ले रहे हैं, जितनी आवश्यकता है। जबकि आर्थिक रूप से कमजोर मटर, बैगन, पालक, सेम से परहेज ही करते नजर आ रहे हैं।
सब्जी एक माह पहले एक माह बाद
मटर 30 60
बैंगन 30 60
टमाटर 10 20
शिमला मिर्च 30 50
पालक 20 40
मैथी 40 60
सेम 50 60
बोली गृहणियां -
फोटो17एयूआरपी 08-सीता पोरवाल
नरायनपुर मोहल्ला निवासी सीता पोरवाल का कहना है कि मटर के दाम तो चार दिन में दो गुना हो गए हैं। टमाटर के भी भाव बढ़ गए हैं। ऐसे में सब्जी के बढ़े दाम रसोई का बजट बिगाड़ रहे हैं। - सीता पोरवाल
फोटो17एयूआरपी 09- ममता विश्नोई
विधिचंद्र मोहल्ला निवासी ममता कहती हैं कि बाजार में पहले ही महंगाई अधिक है। ऐसे में सब्जी के बढ़े दाम का बोझ भी बढ़ गया है। बैगन, शिमला मिर्च, पालक और लहसुन आदि के दाम दो गुना हैं। -ममता विश्नोई