औरैया। दिबियापुर स्थित एनटीपीसी के सेंट जोसेफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा 10 व 12 में जिला टॉप करने वाले छात्रों को प्रवीणता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक जयदेव परीदा और अपर महाप्रबंधक मा.सं. विभाग तनमोय दत्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधक फादर जियो, विद्यालय प्राचार्य सिस्टर जिंसी तथा स्टाफ सेक्रेटरी बिनी थामस ने अतिथियों काे पुष्प देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला टॉपर व 90 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले कक्षा 12 व 10वीं के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कक्षा 12वीं के छात्र सुमेंद्र यादव, अभिषेक कुमार और उत्कर्ष के अलावा कक्षा 10 के छात्रा अर्शी यादव को मुख्य अतिथि ने प्रवीणता पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जयदेव परीदा ने विद्यालय कप्तान मान्या, उप कप्तान शौर्य मिश्रा तथा आगामी कैबिनेट के सदस्यों को पद की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। नृत्य गीत से सजे इस रंगारंग कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।