फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में लड़े छात्र, एक की मौत

Sun, 26 Jul 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के जेसीज चौराहा स्थित राजीव गांधी स्कूल में लंच के समय दो छात्र आपस में झगड़ने लगे। इसी बीच एक बच्चा धक्का लग जाने से जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। टीचरों ने आननफानन घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



सीओ सिटी व कोतवाल ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक छात्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

 
मोहल्ला बनारसीदास निवासी दिव्यांशु उर्फ गोलू (11) पुत्र ओमकार सविता जेसीज चौराहा स्थित राजीव गांधी विद्यालय में कक्षा छह का छात्र है। रोज की भांति शनिवार को विद्यालय पढ़ने गया हुआ था। लंच के समय दिव्यांशु व कुछ बच्चे आपस में झगड़ रहे थे।


विद्यालय परिसर में झगड़ा होते देख अन्य बच्चों ने टीचरों को जानकारी दी। टीचर मौके पर पहुंचते उससे पहले किसी बच्चे ने दिव्यांशु को धक्का दे दिया। धक्का लगने से दिव्यांशु जमीन पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। टीचरों ने घायल छात्र को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के परिजनों को सूचना लगी तो वह जिला अस्पताल पहुंच गए, उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने आरोपी  खिलाफ एफआईआर कराए जाने की परिजनों ने की मांग है।


 
इकलौता सहारा था दिव्यांशु- औरैया। ओमकार सविता का पुत्र दिव्यांशु  इकलौता सहारा था। ओमकार का रो-रोकर बुरा हाल था, बार-बार एक ही रट लगाए हुए था कि उसका इकलौता सहारा चला गया। वह उसका सहारा कौन बनेगा।




मेहनत-मजूदरी कर पेट पाल रहा है ओमकार - औरैया। ओमकार मेहनत मजदूरी कर अपने पुत्र को अच्छी पढ़ाई पढ़ा रहा था। शनिवार को उसकी मौत हो जाने के बाद वह बदहवास हो गया और रो-रोकर कह रहा था कि अपने बच्चे को एक बड़ा अफसर बनाने का सपना उसका अधूरा रह गया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें