फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने उकेरे मन के भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भारत सरकार के उपक्रम एनईएचआरडीओ की ओर से आयोजित स्वच्छ भारत अभियान के तहत चित्र संयोजन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने कागजों पर रंग भरकर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक गौरव भूषण शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता से बच्चों के मन में प्रकृति के प्रति प्रेम व ज्ञान की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि चित्रकला अपनी भावनाओं और कल्पना को अभिव्यक्त करने का एक माध्यम है।
कलाकार द्वारा प्रदर्शित चित्र से बड़ी-बड़ी बातों को समझाया जा सकता है। कार्टून भी इसका एक अंग है। जो बातें हम बहुत सारे शब्दों में नहीं कह सकते हैं। वो एक छोटे से कार्टून में कही जा सकती हैं। उन्होंने बच्चों को पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. अब्दुल कलाम से प्रेरणा लेने के लिए कहा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रमणीक कौर ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12वीं तक के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग लिया है। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के मन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है। जिससे आने वाले समय में वह स्वच्छ भारत का निर्माण कर सकेंगे। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले उन्होंने प्रतिभागी छात्र छात्राओं को नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को भारत सरकार की इस नेशनल एजूकेशन एंड ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें