फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आवागमन में परेशानी होने पर छात्राओं ने सपा नेता संग एसपी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। थाना क्षेत्र के पाकर का पुरवा व फरिहा गांव के लोगों के बीच 28 मार्च को मारपीट के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। इससे पाकर का पुरवा की छात्राओं को स्कूल जाने में डर लग रहा है। बृहस्पतिवार को छात्राएं और महिलाएं सपा नेता पल्लवी पाल के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। छात्राओं ने दूसरे गांव के लोगों के डर के कारण आवागमन में परेशानी होने व थाना पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सपा नेता पल्लवी पाल के साथ छात्राओं व महिलाओं ने एसपी अभिषेक भारती से मुलाकात की। छात्राओं ने आरोप लगाया कि फरिहा गांव के लोग दहशत का माहौल बनाएं हैं, इससे उन्हें गांव के बाहर आने जाने में परेशानी हो रही है। वहीं मुख्यालय में ही छात्राओं व सीओ अशोक कुमार सिंह के बीच हुई बहस का एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें सीओ छात्राओं से पूछते दिखते हैं कि कितने बार उन लोगों ने आपका रास्ता रोकने का प्रयास किया है तो छात्राएं दो बार रास्ता रोके जाने की बात कहती सुनाई दे रही हैं। इसपर सीओ कहते हैं कि आपने थाना में शिकायत की थी तो छात्राएं बोलती हैं शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि 28 मार्च के विवाद के बाद वह लोग रात 10 बजे थाना पहुंची थी। वहां पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के नाम पर उनको सुबह चार बजे तक थाने में ही बैठाए रखा। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई करने में देरी करने का भी आरोप लगाया है।
मामले में सपा नेता पल्लवी पाल ने बताया कि उन्होंने छात्राओं की समस्या को लेकर एसपी से मुलाकात की है। एसपी की ओर से उन्हें मामले में निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई करने का आश्वासन मिला है। छात्राओं की सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस कर्मियों की तैनाती करने का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें