फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला छात्र का शव

Sun, 18 Jan 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू। शौच के लिए गए छात्र का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सुअटपुर निवासी आदिराम सब्जी बेचता है। परिवार में पत्नी पप्पी, बेटा कुलदीप, विवेक और आशिक थे। विवेक (20) बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिजनों के अनुसार वह लगभग एक माह पहले राजस्थान से घर आया था। वह घर में रहकर पढ़ाई कर पिता का हाथ बंटाता था। वह होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था।
शनिवार शाम विवेक पड़ोसी गांव नगला भोज स्थित एक डेयरी पर दूध देकर घर आया था। इसके बाद शौच जाने की बात कहकर खेत चला गया था। काफी देर तक उसके वापस न आने पर परिजन ने तलाश शुरू की। इसी दौरान छात्र का शव गांव के वरनाम सिंह के खेत पर खड़े नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। छात्र का शव देख परिजन में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

जानकारी पर अपराध निरीक्षक रामचंद्र वर्मा फोर्स के मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने शव नीचे उतार लिया। इसी दौरान फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया कि प्राथमिकी जांच में आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। परिजन की ओर से फिलहाल तहरीर नहीं दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें