फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः परीक्षा परिणाम से नाराज छात्रों ने किया हंगामा

विज्ञापन
हंगामे के दौरान छात्रों को समझाती पुलिस। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। परीक्षा परिणाम से नाराज कस्बे के रामकुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय के छात्रों ने प्रदर्शन कर हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंचे तहसीलदार व सीओ ने छात्र-छात्राओं को समझाकर शांत किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझ कर फेल किया गया, इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के बीएससी संकाय के 400 से ज्यादा छात्र-छात्राएं विद्यालय में एकत्रित हुए और विद्यालय गेट पर धरना प्रदर्शन कर हंगामा किया। छात्रों ने इस दौरान महाविद्यालय प्रबंधन व कानपुर यूनिवर्सिटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामा बढ़ते देख विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर तहसीलदार पवन कुमार, ट्रेनी सीओ भरत पासवान, अपराध निरीक्षक राजपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ महाविद्यालय पहुंच गए।
अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से शांत रहने की अपील करते हुए वार्ता की। छात्रों ने बताया कि उन लोगों ने परीक्षा से पूर्व मन लगाकर पढ़ाई की व उनके पेपर भी बहुत अच्छे हुए। फिर भी विश्वविद्यालय द्वारा जबरदस्ती फेल कर दिया गया है। छात्रों ने बताया कि उन्हें कई विषयों में शून्य अंक दिए गए है, जो संभव नहीं है। उनकी कापियों को दोबारा जांच कराकर भविष्य बर्बाद होने से बचाया जाए। अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद भी छात्र शांत नहीं हुए और एक बस द्वारा सभी छात्र कलक्ट्रेट कार्यालय में डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव से मिले और उन्हें ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई की मांग की।

महाविद्यालय के बाहर मौजूद छात्राओं की भीड़। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें