फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कॉपी लिखने के विवाद में छात्र को घेरकर पीटा

Mon, 02 Feb 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। स्कूल में कॉपी लिखने और रुपयों की मांग को लेकर हुए विवाद में सोमवार शाम अछल्दा रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर से लौट रहे छात्र को युवकों ने पीट दिया।
विज्ञापन

बीच-बचाव करने आए उसके दोस्त को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली के गांव बंथरा निवासी मोनिस गांव कीरतपुर स्थित एक कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। मोनिस के अनुसार उसके साथ पढ़ने वाले छात्र से कॉलेज में कॉपी लिखने को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि उसने कॉपी लिखने के बदले 500 रुपये की मांग की थी। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने उसे पीट दिया।
शाम करीब चार बजे जब मोनिस अछल्दा रोड स्थित कोचिंग से बाहर निकला, तभी आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसे घेरकर पीट लिया। चीख-पुकार सुनकर मोनिस का दोस्त वीर प्रताप सिंह उसे बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। इसके बाद धमकी देकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। अपराध निरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें