फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सर्वोदय की परीक्षा पास कर छात्रा ने किया नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। बिधूना के ब्राइट माइंड पब्लिक स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा ईश्का ने कक्षा छह के प्रवेश के लिए सर्वोदय की परीक्षा पास कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय व माता-पिता का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

छात्रा की माता पूजा देवी ने बताया कि नियमित विद्यालय से घर आकर अध्ययन करती थी और घर में पूरे दिन पढाई करती थी। छात्रा के पिता अबनेश कुमार जिला पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि सर्वोदय की परीक्षा 28 मार्च को जय प्रकाश नरायन सर्वोदय बालिका विद्यालय लखनऊ में दी थी। इसका रिजल्ट दो अप्रैल को आया था। उसमें बेटी ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया।
वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने घर पहुंचकर ईश्का का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उनके परिजनों को मिठाई भी खिलाई। उन्होंने कहा बच्चे देश का भविष्य होते हैं। बच्चों के माता पिता ही उनकी शान होते हैं।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें