फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: करंट से झुलसी छात्रा की उपचार के दौरान मौत

Mon, 07 Sep 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-28- जाहनवी। फाइल फोटो
विज्ञापन
अनंतराम। कोतवाली क्षेत्र के गांव खेतुपुर में करंट लगने से झुलसी एक 11 वर्षीय बच्ची की 10 दिन बाद कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। रविवार की शाम परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को यमुना नदी में प्रवाहित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खेतुपुर निवासी हरिओम मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। परिवार में पत्नी साधना के साथ दो बेटे हरवंश और हर्ष बाबू और इकलौती बेटी जाह्नवी थी। बेटी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं की छात्रा थी। वह पढ़ाई के साथ नवोदय की भी तैयारी कर रही थी। 28 अगस्त को अचानक पंखे में करंट आने से वह झुलस गई थी।
परिजन गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया था। वहां उपचार के दौरान उसकी कानपुर में मौत हो गई। रविवार की शाम शव को सिकरोड़ी स्थित यमुना नदी में जल प्रवाहित कर दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि परिजन की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें