फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू। कस्बा स्थित चौराहे पर बाजार से सामान लेने जा रही छात्रा को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। सैफई में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नवीन नगर निवासी जिलाजीत सिंह की पुत्री पूनम देवी (24) राम जानकी देवी कॉलेज, हालेपुर में कक्षा 12 की छात्रा थी। शुक्रवार की सुबह विद्यालय से लौटने के बाद वह बाजार जा रही थी। अटसू कसबे की तरफ से अजीतमल जा रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी।
इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। डीसीएम चालक वाहन छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से सैफई रेफर किया गया। देर शाम इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। सीओ अजीतमल सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें