फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद ऋण के नाम पर 10 किसानों से सात लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। क्षेत्र के जुआ साधन सहकारी समिति में अध्यक्ष व सचिव ने सहकारी बैंक के प्रबंधक और कैशियर के साथ मिलकर किसानों के साथ सात लाख की धोखाधड़ी की। पांच वर्ष बाद नोटिस पहुंचने पर किसानों को जानकारी हुई। एक किसान ने 10 किसानों का हवाला देते हुए कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ फफूंद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फफूंद के फतेहपुर रामू निवासी वृद्ध किसान लोकेंद्र सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि साधन सहकारी समिति जुआ में वह सदस्य हैं। वर्ष 2017 में अध्यक्ष, सचिव और वर्तमान सचिव ने उनके व गांव के नौ अन्य किसानों के खाद ऋण के नाम पर सहकारी बैंक फफूंद शाखा से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सात लाख 886 रुपये निकाल लिए। जबकि उन लोगों ने समिति से कभी खाद ऋण लिया ही नहीं।
आठ अगस्त 2022 को बैंक से वसूली के लिए किसानों के पास नोटिस आया, तब जानकारी हुई। किसानों के अनुसार वह मामले में कार्रवाई के लिए जिले के अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। थक हारकर कोर्ट की शरण ली, जिसके बाद पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि साधन सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश, सचिव रामसेवक निवासी गांव शिबूपुर, फफूंद व वर्तमान सचिव सत्येंद्र ऊर्फ त्रिलोक निवासी जुआ, फफूंद व पूर्व प्रबंधक और पूर्व कैशियर सहकारी बैंक फफूंद के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

-------
इन किसानों के नाम निकली गई धनराशि
किसानों के नाम निकाली गई धनराशि
लोकेंद्र सिंह 1,11,434
महेश चंद, 99,788
एपी सिंह 74,284
उदय 46,424
गुलाब सिंह 58,446
सत्यनारायण 55,679
कप्तान सिंह 74,264
हरविंद सिंह 33,938
शिरोमणी देवी 37,997
ओमपाल 1,11,434
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें