फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तेज धूप और गर्म हवाओं ने किया बेहाल

Sun, 19 Apr 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-20- दोपहर की गर्मी में बिधूना कस्बा के भर्थना रोड पर पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। जनपद में इन दिनों तेज धूप और गर्मी का प्रकोप जारी है। लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहा था। शनिवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री घट गया। हवा की रफ्तार करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे रही। आने वाले दिनों में भी मौसम के ऐसे ही शुष्क व गर्म बने रहने की संभावना है।
उधर, भीषण गर्मी के बीच खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को आग से बचाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा दोपहर 12 बजे से शाम 4ः30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद की जा रही है। तेज हवाओं की स्थिति में इससे पहले भी कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

इधर, डॉक्टरों ने गर्मी को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सीएचसी के डॉ. विकास मिश्रा का कहना है कि तेज धूप में निकलने से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ और फलों का सेवन करें।
अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि गर्मी में तला-भुना और मसालेदार भोजन से दूरी बनाकर हल्का और सुपाच्य भोजन लेना चाहिए। गर्म हवा से बचाव के लिए सिर को ढककर बाहर निकलें। खाली पेट धूप में जाने से बचें। यदि चक्कर, उल्टी या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें