फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल: चार एसएसओ की सेवाएं समाप्त

Sun, 19 Mar 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बाद प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। उपकेंद्रों पर समय से ड्यूटी न करने वाले चार सब स्टेशन ऑपरेटर( एसएसओ) की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। शनिवार को अधीक्षण अभियंता ने कार्रवाई करते हुए कार्यदायी संस्था को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

शनिवार को हड़ताल के चलते अजीतमल, चपटा, तिवरलालपुर व देवरपुर उपकेंद्र की बिजली प्रभावित रही। इन केंद्रों पर तैनात एसएसओ ड्यूटी पर न पहुंच कर हड़ताल में शामिल रहे। चारों के उपकेंद्रों पर जांच की गई तो शुक्रवार रात से शनिवार तक ड्यूटी पर मौजूद रहने वाले एसएसओ गायब मिले। कुछ से फोन पर भी संपर्क नहीं हो सका। इधर, बिजली व्यवस्था बेपटरी देख जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता ब्रजमोहन ने बताया कि ड्यूटी से गायब रहने पर देवरपुर, चपटा, तिवरलालपुर व अजीतमल के एसएसओ की सेवाएं समाप्त की गई है। जिस संस्था के तहत वह लोग काम कर रहे हैं, उन्हें भी पत्र लिख कर चेताया गया है। साथ ही बताया कि 29 उप केंद्रों पर पॉलीटेक्निक व आईटीआई के छात्र तैनात किए गए। जो बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखेंगे। सभी केंद्र पर दो-दो छात्रों की तैनाती की गई जो इलेक्ट्रिक क्षेत्र में प्रशिक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें