फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेकाबू होकर बाइक गिरी, एक की मौत, एक गंभीर

Sat, 18 Mar 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा(औरैया)। थाना क्षेत्र के रामपुर वैश्य ईंट-भट्ठे के पास तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक बेकाबू होकर सड़क गिर गए। हादसे में एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के भैसोल निवासी बंटू दुबे (22) पुत्र आनंद दुबे शनिवार देर रात नौ बजे के करीब अपने साथी ब्रजेश पुत्र इंद्रपाल के साथ अछल्दा बाजार से घर लौट रहा था। दोनों बाइक से जैसे ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से पहले रामपुर वैश्य गांव के सामने ईंट भट्टे पर पहुंचे। तभी रास्ता खराब होने के कारण बाइक बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई। हेलमेट न लगाए होने के कारण बंटू को गंभीर चोट आई। वहीं ब्रजेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल लेकर पहुंचने पर डॉक्टरों ने बंटू को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे साथी को सैफई रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें