फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर हमले की आशंका से सेंट्रल बैंक में मचा हड़कंप

Sat, 20 May 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
विज्ञापन
बैंक में लेन-देन करते उपभोक्ता। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
शहर के कसबा खानपुर स्थित सेंट्रल बैंक शाखा में गुरुवार को अचानक कैश काउंटर पर लगे कंप्यूटर पर लाल निशान आने के साथ ही स्क्रीन पूरी तरह से सफेद हो गई। मामला गड़बड़ देख अधिकारियों ने तुरंत कंप्यूटर विभाग के इंजीनियरों सहित आला अधिकारियों को जानकारी दी। जिस पर उक्त कंप्यूटर को बंद करवा दिया गया। बाद में इंजीनियरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर कंप्यूटर को फार्मेट कर फिर से डाटा फीड किया। इससे पूरे दिन बैंक में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन


गुरुवार को सेंट्रल बैंक शाखा कसबा खानपुर में उपभोक्ताओं को कैश काउंटर पर कैश का लेन-देन हो रहा था। मौके पर मौजूद बैंक अधिकारी कमल दीक्षित के सामने रखे कंप्यूटर की स्क्रीन अचानक पूरी तरह सफेद हो गई और लाल निशान आने लगे। इस पर वह बुरी तरह से हड़बड़ा गए। साइबर हमले की आशंका पर तत्काल बैंक के कंप्यूटर विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। साथ ही अन्य उच्चाधिकारियोें को भी फोन करके घटना की सूचना दी। इस पर कंप्यूटर इंजीनियरों ने कंप्यूटर को बंद करने की सलाह दी। बाद में पहुंचे कंप्यूटर इंजीनियरों ने पूरे कंप्यूटर को फार्मेट करके फिर से उसमें डाटा फीड किया। इस मामले में बैंक मैनेजर दीपेंद्र कुमार ने बताया कि कंप्यूटर पर दिख रहे लाल रंग के कोडिंग मैसेज को देखकर यह लग रहा था कि संभवत: यह वायरस अटैक है। इस पर उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। वहीं इसके चलते पूरे दिन बैंक का कामकाज प्रभावित रहा।

वायरस अटैक होता तो पहले सरवर इसकी चपेट में आता। फिर भी इसकी जानकारी की जाएगी। हालांकि आरबीआई की ओर से लगातार इस तरह के होने वाले अटैक से चेताया जा रहा है। वह अपने स्तर से भी इसकी जांच कराएंगे। वहीं, सभी बैंक अधिकारियों से अपने सभी कंप्यूटरों पर आरबीआई के निर्देशों के तहत आधुनिक व उच्च एंटी वायरस को डलवाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दूधनाथ, लीड बैंक मैनेजर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें