फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिचौलियों की संलिप्तता मिलने पर होगी कठोर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। जिले में कल से धान खरीद शुरू होनी है। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधक व क्रय केंद्र प्रभारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम ने चेताया कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी होने अथवा बिचौलियों की संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, केंद्र प्रभारी आवश्यक रूप से इसका ध्यान रखें। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत अथवा निरीक्षण में खामियां मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी बृजेश कुमार ने खरीद प्रक्रिया के संबंध में शासन द्वारा दिए गए निर्देशों की क्रय केंद्र प्रभारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 29 क्रय केंद्रों पर 7388 किसानों से 44226.31 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। धान विक्रय के लिए अब तक 1243 किसानों द्वारा पंजीकरण कराया गया है। धान खरीद के लिए इस बार 34 क्रय केंद्र बनाए गए है।
धान खरीद के नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि क्रय केंद्र प्रभारियों प्रतिनि क्रय केंद्र पर समय से उपस्थित हों। ज्यादा से ज्यादा किसानों से संपर्क कर पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


-

किसानों के समस्याओं के निराकरण के लिए बना कंट्रोल रूम

औरैया। किसानों की सहायता/त्वरित निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम संचालित किया गया है। जिसमें किसान 05683-249668, 8564098675, 7078640500 पर किसी प्रकार की परेशानी होने पर सूचना देकर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें