फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडर, ठेली वालों की प्रतिरोधक क्षमता से हारा कोराना

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण मेट्रोपोलिटन शहरों में तो बढ़ा, लेकिन जनपद में इसका असर कम होने से स्वास्थ्य विभाग खुश है। स्ट्रीट वेंडर और ठेली वालों की प्रतिरोधक क्षमता से कोरोना हार गया। इन लोगों की सैंपलिंग से आए परिणाम चौंकाने वाले रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने अक्तूबर और नवंबर में ग्रुपवार टारगेट कर सैंपल लिए। इन सैंपल की रिपोर्ट आई तो स्वास्थ्य विभाग भी चहक उठा। स्ट्रीट वेंडर, ऑटो चालक, मिठाई दुकान में काम करने वाले, मॉल वाले, दुकानवालों को टारगेट लेकर सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग को आशंका थी कि यहां पर संक्रमितों की संख्या ज्यादा निकलेगी। क्योंकि ये लोग लापरवाही ज्यादा बरत रहे हैं। मास्क न लगाने के साथ ही भीड़ में ज्यादा भी रहते हैं। ऑटो और स्ट्रीट वेंडर वाले लोगों से टच में रहते हैं, साथ ही रुपये का लेनदेन भी करते हैं। इससे इनके संक्रमित होने वालों की संख्या ज्यादा होने की आशंका थी। रिपोर्ट आने के बाद आशंका धराशायी हो गई।
एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि ग्रु्पवार सैंपल कर जांच की गई। पॉजिटिव की संख्या बहुत कम रही। ग्रुपवार जांच करने से हम सभी की जांच कर सकते हैं। यही हमारा लक्ष्य है। 384 ऑटो चालक में से तो कोई भी पॉजिटिव नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप सैंपल पॉजिटिव
स्ट्रीट वेंडर 664 02
ऑटो चालक 384 00
ब्यूटी पार्लर 386 03
मिठाई की दुकान 975 16
रेस्टोरेंट 450 00
मॉल 971 11
दुकानों के कर्मी 936 10
फल दुकानदार 955 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें