फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सल्हूपुर में छुट्टा गोवंशों ने तबाह कर डाली 25 बीघा फसल

Fri, 13 Feb 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-20-अछल्दा रोड किनारे गांव सल्हूपुर के पास खेतों में घुसे गोवंश।संवाद
विज्ञापन
फफूंद। अछल्दा रोड स्थित गांव सल्हूपुर में छुट्टा घूम रहे गोवंश किसानों के लिए गंभीर समस्या बन गए हैं। दिन-रात खेतों की रखवाली के बावजूद गोवंश के झुंड खेतों में गेहूं व दलहनी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि अब तक करीब 25 बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो चुकी है। किसान अमर सिंह, चरन सिंह, दिनेश कुमार, रविंद्र कुमार, बालकराम, शेर सिंह, प्रियांशु, छोटे, लकी, रामकुमार, अनिल कुमार, कल्लू व सुखवीर ने बताया कि सल्हूपुर और डिलहा के बीच सैकड़ों की संख्या में छुट्टा गोवंश घूम रहे हैं।
इनके झुंड ने एक सप्ताह के अंदर करीब 20 बीघा गेहूं और पांच बीघा चना, मटर व मसूर की फसल को चट कर दिया है। मौका मिलते ही गोवंश खेतों में घुस जाते हैं और कुछ ही समय में फसल बर्बाद कर देते हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि फसल बचाने के लिए रात-दिन खेतों पर पहरा देना पड़ रहा है। इसके बावजूद नुकसान नहीं रुक पा रहा है। कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से शिकायत की गई, लेकिन गोवंश पकड़ने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही छुट्टा गोवंश की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह लोग ब्लाॅक कार्यालय में धरना -प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गोवंश पकड़वाकर फसलों को बचाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें