फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विरोध प्रदर्शन कर रुकवाया गड्ढे खोदे जाने का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आवास विकास कालोनी में एक निजी कंपनी की ओर से फाइबर केबिल बिछाने के लिए बिना अनुमति खोदे जा रहे गड्ढे को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने हंगामा किया। कंपनी के अधिकारियों का घेराव कर विरोध कर कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी में निजी कंपनी अपनी इंटरनेट की भूमिगत फाइबर केबिल डाल रही है। इसके लिए जगह-जगह सड़क खोदी जा रही है। इससे लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। रविवार को कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों के साथ सड़क खोदने पहुंचे। तभी कालोनी के लोग एकत्रित हो गए और काम को रुकवा दिया। करीब एक घंटे तक कहासुनी होती रही।
मोहल्ले के अनुराग अग्रवाल का कहना है कि सड़क खोदाई के कारण निकलना मुश्किल है। लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। नगर पालिका में शिकायत की गई है। अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल ने बताया कि कंपनी को नक्शा देकर शुल्क जमा करने को कहा था। इससे लोगों को दिक्कत न हो और बाद में सड़क सही कराई जा सके। अभी तक शुल्क जमा नहीं किया, जिससे अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें