फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः सीएमओ समेत तीन अफसरों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा की। विभागीय योजनाओं की प्रगति दुरुस्त न होने पर सीएमओ, सहायक अर्थ संख्याधिकारी, उद्यान निरीक्षक को चेतावनी के साथ वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर लगातार योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। लगातार बैठकों में अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए जा रहे है। इसके बाद भी कुछ अधिकारियों में सुधार नहीं हुआ। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर सीएमओ डॉ.अर्चना श्रीवास्तव, सहायक अर्थ संख्याधिकारी विपिन द्वारा बुकलेट तैयार करने में लापरवाही पाने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की।
उद्यान निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने योजनाओं की सही जानकारी न देने पर चेतावनी जारी कर वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। वहीं, कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा टंकण में अशुद्धि करने पर सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें