फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वीआईपी ट्रेन स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का आज से फफूंद में ठहराव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। रेलवे स्टेशन फफूंद पर रेल बोर्ड की वीआईपी ट्रेनों में शुमार स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव आज से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही फफूंद रेलवे स्टेशन भी वीआईपी रेलवे स्टेशनों की श्रेणी में आ जाएगा। ट्रेन के शुभारंभ की तैयारियों के लिए रेलवे के इटावा और टूंडला के कई वरिष्ठ उच्चाधिकारी फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। भाजपा नेता भी कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटे रहे।

सांसद डाॅ.रामशंकर कठेरिया के प्रयासों से 12003 अप एवं 12004 डाउन स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का बुधवार से फफूंद रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू हो रहा है। रेल अधिकारियों के अनुसार बुधवार सुबह १०.१४ बजे १२००४ डाउन स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएगी। इसे सांसद डाॅ.रामशंकर कठेरिया, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य रेलवे के मंडलीय वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। एक मिनट के स्टापेज के बाद १०.१५ बजे ट्रेन कानपुर की ओर रवाना हो जाएगी। रेलवे परिसर में पब्लिक रिजर्वेशन काउंटर के सामने मैदान में एक सभा को भी सांसद एवं अधिकारी संबोधित करेंगे। शाम को १२००३ अप स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस शाम पांच बजकर ४७ मिनट पर फफूंद पहुंचेगी। एक मिनट के स्टापेज के बाद गंतव्य की ओर रवाना हो जाएगी। सीएमआई इटावा नरेश मीना ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार शुक्ला, टीआई एसके मीणा, प्रभारी सीबीएस जितेंद्र कुमार आदि रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के लिए जुटे रहे।
विज्ञापन


-


फोटो37- भगवतीगंज साइड में लगे एटीवीएम से यात्री को पहला टिकट देते प्रभारी सीबीएस जितेंद्र कुमार। संवाद

भगवतीगंज में लगे एटीवीएम से टिकट मिलना शुरू

स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का बुधवार से ठहराव शुरू होने के अवसर पर रेलवे के उच्चाधिकारियों के पहुंचने की संभावनाओं के चलते रेलवे प्रशासन खासा चौकन्ना दिखा। रेलवे स्टेशन पर मौजूद कमियां दुरुस्त की जाने लगीं। इस दौरान भगवतीगंज साइड में श्री बाबा परमहंस धाम के सामने आटोमैटिक टिकट वैंडिंग मशीन (एटीवीएम) शुरू कराई गई। अधिकारियों के अनुसार अब भगवतीगंज की ओर से आने वाले यात्रियों को टिकट लेने के लिए फुट ओवर ब्रिज पार करके दूसरी ओर नहीं जाना पड़ेगा। आठ माह पहले आगरा मेमू के शुभारंभ अवसर पर कई संगठनों ने भगवतीगंज साइड में टिकट खिड़की खोले जाने की मांग की थी।
विज्ञापन


इंसेट

रात के समय आने वाली ट्रेनों के ठहराव की मांग उठी

दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर शाम लगभग छह बजे गोमती एक्सप्रेस गुजरने के बाद कानपुर की ओर रात में लगभग दो बजे अवध से पहले कोई ट्रेन नहीं है। जबकि रात लगभग नौ बजे ऊंचाहार एक्सप्रेस गुजरने के बाद सुबह गोमती एक्सप्रेस ही दिल्ली जाने के लिए पहली ट्रेन है। इस बीच फफूंद में पहुंचने वाले यात्री पूरी रात यहां ट्रेन का इंतजार करते रहते हैं। लंबे समय से दिल्ली आवागमन के लिए पूर्वा एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस, आगरा होते हुए जोधपुर जाने के लिए बनारस जोधपुर के बीच चलने वाली मरुधर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की जा रही है। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होने के बाद अब स्थानीय लोगों ने अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें