फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मटकी तोड़ बाल कान्हा ने मनाई जन्माष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल।
विज्ञापन

कस्बा स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल बाबरपुर में मंगलवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने मटकी फोड़ने के बाद सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा दो और यूकेजी के छात्रों ने कृष्ण व छात्राओं ने राधा का रूप धारण किया।
स्कूल के डायरेक्टर दीपक दीक्षित व प्रधानाचार्य एनके मिश्रा ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित भी किया। वहीं कस्बा बाबरपुर के अशोक नगर में स्थित एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर संस्कृति कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से मनाया गया। जिसमें स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने राधा कृष्ण की वेशभूषा पहनकर सुंदर सुंदर झाकियां को प्रस्तुत की।
विज्ञापन

विद्यालय के मैनेजर नरेश कुमार त्रिपाठी ने बाल राधा-कृष्ण को फूल माला से स्वागत कर आरती उतारी। कार्यक्रम में स्कूल में अनुपम त्रिपाठी, प्रधानाचार्य रजनी बघेल, शिफा, ज्योति, साहिबा, प्रांजुली ,दीपांशी, अमन आदि शिक्षक मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

-
श्री राधाकृष्ण मंदिर में भजन संध्या 10 को
औरैया। शहर के निझाई मोहाल स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव पर विविध कार्यक्रम 10 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। जानकारी देते हुए संयोजक महावीर शर्मा व शिवम शर्मा एडवोकेट ने बताया कि इस दिन संगीतमयी भजन संध्या के अलावा भंडारा भी आयोजित किया गया है। मंदिर के सौंदर्यीकरण को लेकर भी व्यापक तैयारी चल रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें