फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम यात्रा में चले ईंट-पत्थर

विज्ञापन
आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराती पुलिस। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कन्नपुर में विवाहिता की अंतिम यात्रा के दौरान ससुराल और मायके पक्ष में ईंट-पत्थर चल गए। मंगलवार को महिला का शव मिलने के मामले में मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया जा सका। चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कन्नपुर निवासी प्रदीप यादव की पत्नी ऊषा का शव मंगलवार को घर की चौखट पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला था। मृतका के पिता वीरेंद्र सिंह निवासी गड़वाना ने पति प्रदीप, सास विमला देवी, जेठ शिशुवेंद्र सिंह व जेठानी सरिता के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव लेकर ससुराल कन्नपुर पहुंचे।
ससुराल के बाहर शव रख दिया। ससुरालियों से मारपीट भी की। वहां रखा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। अंतिम यात्रा के समय ईंट पत्थर चल गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद जब मायके पक्ष के लोग शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, कुछ ससुराली भी उसमें शामिल हो गए। इसी बात को लेकर मायके पक्ष के लोग भड़क गए। इस पर ईंट-पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें