फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बोले बहकावे में न आएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कस्बे के गढि़या रोड के पास आयोजित जनसभा में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने इंडिया गठबंधन पर तीखे प्रहार करते हुए लोगों से बहकावे में न आने की अपील की। कहा कि जो अपने कुनबे के अलावा किसी अन्य को बर्दाश्त न कर सकता हो, जो दूसरों के हकों पर डाका डालने का काम करता हो। इन्हें कैसे स्वीकारा जाए।
विज्ञापन

ऐसी समाजवादी पार्टी सिर्फ शिगूफे छोड़ने का काम कर रही है। सपा एक परिवार तक ही सीमित हैं, क्योंकि अधिकांश मुख्य सीटों पर उन्होंने सिर्फ अपने परिवार के लोग ही खड़े किए है। सनातन की पताका फहराने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के अन्य दिग्गज, जहां मुलायम सिंह के देहांत पर संवेदना प्रकट कर रहे थे। वहीं पिछड़ों की बात करने वाली सपा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के देहांत पर संवेदना प्रकट करने से कतराई है।
कृष्णा नंद के हत्यारे मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिया पढ़ने गए थे। प्रांशु दत्त द्विवेदी ने सौरभ भूषण शर्मा, प्रदेश सचिव शिववीर भदौरिया, जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर और भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर के साथ प. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दिया प्रज्ज्वलित किया। वहीं शिवाजी दुबे, शिवम त्रिपाठी, ऋषि दुबे, जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर ने गदा भेंट की।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें