फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: राज्य स्तरीय टीम ने विद्यालयों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -45- निरीक्षण के दौरान शिक्षकों से जानकारी करते टीम के लोग। स्रोत:शिक्षक
विज्ञापन

- पठन गतिविधियों, संदर्शिका आधारित शिक्षण और कैचअप कार्यक्रम के क्रियान्वयन की परखी हकीकत

संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। बेसिक शिक्षा विभाग के साथ मिलकर शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्य कर रही प्रथम संस्था की राज्य स्तरीय टीम ने बृहस्पतिवार को भाग्यनगर ब्लॉक के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने विद्यालयों में संचालित शिक्षण गतिविधियों का अवलोकन कर कक्षा शिक्षण की प्रक्रिया, बच्चों के सीखने के स्तर और विभागीय कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति को समझा।
विज्ञापन

टीम ने पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय नगला जय सिंह, प्राथमिक विद्यालय सुजानपुर और प्राथमिक विद्यालय जैतपुर का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यालयों में संचालित पठन गतिविधियों, शिक्षक संदर्शिका आधारित शिक्षण, कैचअप कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों तथा शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) के उपयोग की जानकारी शिक्षकों से प्राप्त की। भ्रमण के दौरान टीम के सदस्यों ने बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी पठन क्षमता, समझ और सीखने की स्थिति का आकलन किया। बच्चों से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सवाल-जवाब किए गए और उनके शैक्षिक स्तर को समझने का प्रयास किया गया। टीम ने अकादमिक रिसोर्स पर्सन के सदस्यों से भी संवाद किया और विद्यालयों में शैक्षिक सहयोग, नियमित अकादमिक अनुश्रवण व शिक्षकों को दिए जा रहे मार्गदर्शन के संबंध में जानकारी ली। प्रथम संस्था के जिला समन्वयक मुकेश कुमार ने टीम को जनपद में संचालित विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों, नवाचारों और शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। भ्रमण करने वाली सेंट्रल टीम में कार्तिक और कोमल व राज्य स्तरीय टीम से धर्मेंद्र कुमार, रजनीश यादव और संजय शामिल रहे। इस दौरान एसआरजी टीम के सदस्य सुभाष रंजन द्विवेदी, अलका यादव, सुनील दत्त राजपूत और एआरपी देवेंद्र राजपूत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें