अजीतमल। जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित खेल रत्न सम्मान समारोह में शिक्षक, शिक्षिकाएं और समाजसेवी सम्मानित किए गए। गुरुवार को कस्बा स्थित जनता इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य गीता शाक्य ने किया।
मुख्य अतिथि ने राजेंद्र प्रसाद सचान, वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, रविंद्र राजपूत, मोहित यादव, हेमलता, कृष्ण मोहन उपाध्याय, अमित भदौरिया, मनमोहन सिंह, राहुल गुप्त, स्वप्निल बाजपेई, हरिश्चंद्र व स्व. सीपी त्रिपाठी के परिजन समेत 17 लोगों को प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिह्ल देकर खेल रत्न से सम्मानित किया जबकि पूर्व क्रीड़ा प्रभारी स्व. राघवेंद्र राजपूत सम्मान से छात्रा जुली को सम्मानित किया गया।
वहीं, जीजाबाई सम्मान से अंकित, ईशान, मोहित, दीपेंद्र, रीता, विशाल, विनीत को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांसद गीता शाक्य ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं जो अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करते हैं। इस मौके पर सांसद ने अपनी निधि से विद्यालय को हाईमास्ट लाइट व ओपन जिम देने की घोषणा की। इस मौके पर प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय, सोनू सेंगर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर,आयोजक मनीष मिश्रा, चेयरमेन राघव मिश्रा, साध्येश सेंगर, अनिल दीक्षित, अखिलेश चतुर्वेदी, अरविंद राजपूत, महेश शर्मा, मनोज कुमार, नीरज राजपूत व शशांक सैनी आदि मौजूद रहे।