फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी होक्स स्पोट्र्स क्लब अलीगढ़ ने जी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। दादा भाई स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को दिबियापुर मंडी समिति मैदान पर सिटी होक्स स्पोर्ट्स क्लब अलीगढ़ और अमरनाथ क्रिकेट एकेडमी मथुरा के बीच खेला गया। सिटी होक्स स्पोर्ट्स क्लब अलीगढ़ ने 168 रन से फाइनल मुकाबला जीतकर दादा भाई स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्राफी अपने नाम किया।
विज्ञापन

मैच का उद्घाटन न्यूज 24 के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधीर शुक्ला ने दादा भाई के चित्र पर माल्यार्पण कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स क्लब अलीगढ़ ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाए। दीपक चौधरी ने सर्वाधिक 118 रन बनाए, जिसमें 11 छक्के और 10 चौके शामिल हैं, मनीष रावत ने 82 रन नाबाद बनाए। अमरनाथ क्रिकेट एकेडमी मथुरा के विवेक और गोपाल ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में अमरनाथ क्रिकेट एकेडमी मथुरा की टीम 16.4 ओवरों में 106 के स्कोर पर सिमट गई। आदित्य सिंह ने सर्वाधिक 29 रन, विवेक ने 16 रन जोड़े। सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स क्लब अलीगढ़ के विक्रांत, तरुण व अंकुर ने 3-3 विकेट लिए। मैच में शरीक उस्मानी और प्रिंस कुमार अंपायर रहे। पुलिस अधीक्षक सुनीति ने दीपक चौधरी को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया। मुख्य विकास अधिकारी अशोक बाबू मिश्रा ने अंकुर चौधरी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और जिला विकास अधिकारी करुणा पति मिश्रा ने अंश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज की ट्रॉफी से नवाजा। टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभाने वाले अंपायर, स्कोरर व कमेंटेटर को विकास चंद्र दुबे ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पत्रकार श्री संत शरण अवस्थी ने टूर्नामेंट के ग्राउंड स्टाफ को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुनीति ने अमरनाथ क्रिकेट एकेडमी मथुरा को उपविजेता ट्रॉफी के साथ 21 हजार रुपये का नगद इनाम और सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स क्लब अलीगढ़ को विजेता ट्रॉफी के साथ 31 हजार रुपये का नगद इनाम दिया। इस अवसर पर सिटी हॉक्स ग्रुप के चेयरमैन मेजर नीलेंद्र सिंह चौहान, आयोजक सचिव धीरू सेंगर, सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सचिव मूताहिर जैदी, शिवम शुक्ला, सुनील पाल, राघव मिश्रा, दीपू यादव, प्रवीण रघुवंशी, राजा ठाकुर, संदीप पाल प्रधान, बबलू यादव, जब्बर राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें