फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में मनी और शिवम ने फहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला मुख्यालय ककोर स्थित तिरंगा पायका स्टेडियम में बुधवार को जिला स्तरीय दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें दौड़ व लंबी कूद का आयोजन किया गया। इसमें 400 मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग से मनी राजपूत और बालक वर्ग से शिवम सहार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीओ बृज किशोर सम्मिलित हुए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए ब्लॉक स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करा रही है। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर व 400 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से मनी राजपूत एरवाकटरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग से 100 मीटर की दौड़ में रवि भाग्यनगर व 400 मीटर की दौड़ में शिवम सहार पहले स्थान पर रहे। लंबी कूद में बालिका वर्ग से सुधा सहार व बालक वर्ग से रिंकू सविता ने जीत हासिल की। कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक पाठक, दिलीप मिश्रा, विशाल शुक्ला, अंशुल दुबे, जगमोहन सिंह, इंद्रपाल, अंशुल दुबे, अनुज तिवारी आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी अभिताभ श्रीवास्तव, नाथूराम राजपूत, संतोष, रविंद गौर, रोहित दुबे, हरिओम दुबे व संत कुमार आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें