फफूंद (औरैया)। ज्ञानस्थली इंटरनेशनल स्कूल भाग्यनगर में स्कूली बच्चों की क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में स्कूल की तमाम टीमों ने भाग लिया। अंत में विजेता टीम को प्रमाण पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
गुरुवार को ज्ञान स्थली स्कूल में क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में सतलज, तीस्ता, अलकनंदा व रावी टीमों ने भाग लिया। मैच ला उद्घाटन प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने किया। फाइनल मैच तीस्ता व अलकनंदा में हुआ। जिसमें तीस्ता टीम ने जीत दर्ज की।
विजेता टीम के प्रतीक यादव, विपुल, लक्ष्य, अर्पित, आकाश, चंदन, शोभित, हर्षित, अंश, भानु व प्रिंस को प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने प्रमाण पत्र व ट्राफी दिया। संवाद