फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाडी बिल्डिंग में उत्कर्ष एवं पावर लिफ्टिंग में आलोक बने मिस्टर दिबियापुर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। मिस्टर दिबियापुर के लिए पावर लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया। बॉडी बिल्डिंग में उत्कर्ष कुमार एवं पावर लिफ्टिंग में आलोक यादव मिस्टर दिबियापुर बने। पुरस्कार वितरण राज्यमंत्री पुत्र एवं अधिवक्ता उमेश राजपूत ने किया। पहली बार हुई प्रतियोगिता से युवाओं में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन

रविवार को एलआईसी कार्यालय के पीछे इंदिरानगर स्थित क्लासिक हेल्थ क्लब के सौजन्य से मिस्टर दिबियापुर का आयोजन हुआ। जिम संचालक धीरज राठौर की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में 22 युवाओं ने प्रतिभाग किया। युवाओं ने प्रतिस्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी।
बॉडी बिल्डिंग और पावर लिफ्टिंग के नेशनल प्लेयर अरुण चौधरी एवं गौरव पांडेय ने निर्णायक की भूमिका अदा की। निर्णायकों ने पावर लिफ्टिंग में आलोक यादव व बॉडी बिल्डिंग में उत्कर्ष कुमार को चैंपियन घोषित किया। कृषि राज्य मंत्री पुत्र एवं अधिवक्ता उमेश राजपूत व कुलदीप यादव ने पुरस्कार वितरित किए। मिस्टर दिबियापुर के साथ अन्य प्रतिभागियों को भी शील्ड प्रदान की गई। धीरज राठौर ने बताया कि मार्च माह में मिस्टर यूपी प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसमें पावर लिफ्टिंग, बाडी बिल्डिंग एवं फिटनेस फिजिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें