फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में हुई प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाए अपने हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। मोहल्ला मेवातियान स्थित आरके पब्लिक व जूनियर हाई स्कूल में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में सौ से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभा ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। जलेबी दौड़ में अलीजा और नींबू दौड़ में जुनैद ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मुजफ्फर उल्ला खां व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह राजपूत ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक मुजफ्फर उल्ला खां ने कहां ऐसे आयोजनों से बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। आगे चलकर यही बच्चे अपने माता पिता गुरु व देश का नाम रोशन करते हैं। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह राजपूत हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरूआत की।
छात्र-छात्राओं ने जलेबी दौड़, नींबू दौड़, बैलून रेस, म्यूजिकल चेयर गेम, खो-खो, आज खेल प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाया। जलेबी दौड़ में अलीजा प्रथम, रुकैया द्वितीय, मुर्शीद तृतीय स्थान पर रहे। नींबू दौड़ में जुनैद प्रथम, फरहान द्वितीय, अदनान तृतीय स्थान पर रहे। बैलून रेस में अब्दुल व मुर्शीद प्रथम, मोहम्मद चांद द्वितीय व कशिश न तृतीय स्थान हासिल किया। म्यूजिकल चेयर गेम में अलीजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक मुजफ्फर उल्ला खान ने मेडल व पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर नौशीन हाशमी, रश्मि गुप्ता, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद साजिद, सत्यपाल सिंह, मोहित व अमान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें