फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश के बाद सब्जी मंडी में महंगाई की बौछार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर अब लोगों की रसोई पर भी दिखाई देने लगा है। मंडियों में बाहर से आने वाली सब्जियों की आवक घटने से इनके दाम तेजी से बढ़ गए हैं। टमाटर 40 रुपये और प्याज 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है। हरी सब्जियों के दाम बढ़ने से गृहिणियों का रसोई बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक बारिश के कारण बाहर से सब्जियों की गाड़ियां कम आ रही हैं। आवक घटने से मंडी में माल महंगा मिल रहा है, जिसका सीधा असर खुदरा बाजार पर पड़ रहा है। पहले 25 से 30 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 40 रुपये किलो मिल रहा है। प्याज का भाव भी बढ़कर 60 रुपये किलो हो गया है।
हरा धनिया सबसे अधिक महंगा हुआ है। पहले 20 रुपये में 250 ग्राम मिलने वाला धनिया अब इसी कीमत में महज 100 ग्राम मिल रहा है। गोभी 40 से 50 रुपये प्रति पीस और आलू 20 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं, हरी सब्जियों की आवक कम होने से इनके दाम भी बढ़ गए हैं। बाजार में फिलहाल लौकी ही 10 रुपये प्रति पीस के भाव में मिल रही है।
विज्ञापन


बारिश के बाद मंडी से सब्जियों की गाड़ियां कम आ रही हैं। आवक घटने की वजह से हमें ही माल महंगा मिल रहा है। जब खरीद महंगी होगी तो जाहिर है कि ग्राहकों को भी बढ़े हुए दाम पर ही बेचना पड़ेगा। -बल्लू, सब्जी विक्रेता
सब्जियों के दाम बढ़ने से घर चलाना मुश्किल हो रहा है। हरा धनिया और हरी सब्जियां तो अब बजट से बाहर होती जा रही हैं। सिर्फ लौकी थोड़ी सस्ती है, बाकी हर सब्जी के दाम दो से तीन गुने हो गए हैं। रसोई का पूरा बजट बिगड़ गया है। - ऊषा देवी, गृहणी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें