लघु सिंचाई विभाग के विशेष सचिव भरत लाल राय ने
सोमवार को अजीतमल विकास खंड के लोहिया गांव सिकरौड़ी और गौहानी खुर्द
पहुंचकर विकास कार्यों का सत्यापन किया। विशेष सचिव ने गांव की गलियाें में
जाकर स्वच्छ शौचालय, लोहिया आवास, इंदिरा आवास देखे।
विकास कार्य
संतोषजनक पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी आदित्य कुमार और पंचायत विकास
अधिकारी संतोष कुमार की तारीफ की। दोपहर बाद लोहिया गांव सिकरोड़ी पहुंचकर
विशेष सचिव भरत लाल राय ने स्वच्छ शौचालय, लोहिया आवास, इंदिरा आवास,
वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, आगनबाड़ी केंद्र का भौतिक सत्यापन किया।
खराब
पड़े ट्रांसफार्मर की शिकायत मिलने पर एसडीओ बिजली गजेंद्र कुमार को जल्द
सही करवाने के निर्देश दिए। नेडा योजना में लगाई गई 6 सोलर लाइटें लगी पाई
गईं। मत्स्य पालन विभाग की ओर से जमीन का पट्टा होने के बावजूद मछली पालन न
होने पर नाराजगी जताई। ।
इसके बाद विशेष सचिव ने गांव गोहानी
खुर्द का निरीक्षण किया। यहां विकास कार्य पूर्ण पाए गए। निरीक्षण के दौरान
पीडी ओमप्रकाश, सीडीओ शिवराज यादव, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप वर्मा, डीआईओएस
राजकुमार पंडित, बीडीओ आदित्य कुमार , एसडीओ गजेंद्र कुमार, खंड शिक्षा
अधिकारी मनोज कुमार लाक्षकार, जेई विद्युत राजवीर सिंह, तहसीलदार देवेंद्र
कुमार भी मौजूद रहे।