फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बढ़ी ठिठुरन बच्चों, बुजुर्गों और हृदय रोगियों की विशेष हिफाजत जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-08- सीएचसी में मरीजों को ठंड से बचाव की सलाह देते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन

रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने से रक्तचाप बढ़ने और हृदय पर दबाव पड़ने का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी

बिधूना। मौसम के बदलते मिजाज से लोगों की सेहत पर असर पड़ने लगा है। पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है और सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं। बच्चों, बुजुर्गों और हृदय रोगियों के लिए यह मौसम मुश्किल भरा हो सकता है। चिकित्सकों ने इन वर्गों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। थोड़ी सी लापरवाही सर्दी, जुकाम, खांसी और हार्ट अटैक जैसी समस्याओं को जन्म दे सकती है।

सीएचसी के चिकित्सक डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाना बेहद जरूरी है। बच्चों को स्वेटर, टोपी, मोजे और गर्म कपड़े पहनाकर रखें। सुबह जल्दी और देर शाम उन्हें ठंडी हवा में बाहर न निकलने दें। नवजात शिशुओं का विशेष ध्यान रखें। सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी होने पर बिना देरी किए चिकित्सकीय परामर्श लें।
विज्ञापन


बुजुर्गों को अधिक ठंड में टहलने से बचना चाहिए। धूप निकलने के बाद ही बाहर जाएं और सिर, कान, गर्दन तथा हाथ-पैर को अच्छी तरह ढककर रखें। वहीं, हृदय रोगियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। ठंड के कारण रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती हैं, जिससे रक्तचाप बढ़ने और हृदय पर दबाव पड़ने का खतरा रहता है। ऐसे मरीज नियमित रूप से दवाओं का सेवन करें।


डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि सीने में दर्द, सांस फूलने, अत्यधिक पसीना आने, घबराहट या अचानक कमजोरी महसूस होने पर तत्काल अस्पताल पहुंचना चाहिए। उन्होंने लोगों को गर्म और पौष्टिक भोजन करने, पर्याप्त पानी पीने तथा शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर रखने की सलाह दी। कमरे को गर्म रखने के लिए अंगीठी या कोयले का इस्तेमाल बंद कमरे में बिल्कुल न करें। हीटर का उपयोग करते समय भी हवा के आवागमन का ध्यान रखें।
विज्ञापन

लक्षणों को न करें नजरअंदाज

सीने में दर्द या दबाव महसूस होना। सांस फूलना या सांस लेने में परेशानी। अत्यधिक पसीना और घबराहट। अचानक कमजोरी महसूस होना।बच्चों में तेज बुखार या सांस लेने में परेशानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें