डीएम के निर्देश पर ऐतिहासिक गौरैया तालाब का सुंदरीकरण कराए जाने को लेकर
पालिका प्रशासन ने तालाब की साफ-सफाई का काम तेज कर दिया है।
पूर्व
में तालाब के चारों तरफ की गंदगी साफ कराए जाने के बाद अब तालाब के अंदर
के कचरे व बेल को हटाए जाने का काम चालू है।
शहर के ऐतिहासिक तालाबों को
मॉडल तालाब बनाने का डीएम माला श्रीवास्तव ने निर्देश दिया हैं। इस क्रम
में कानपुर रोड आवास विकास कालोनी स्थित ऐतिहासिक गौरैया तालाब की साफ-सफाई
का काम शुरु करा दिया गया है।
इस संबंध में ईओ नगर पालिका राधा तिवारी ने
बताया कि गौरैया तालाब का सुंदरीकरण कराए जाने से पूर्व इसकी सफाई की जा
रही है।