फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एसपी ने उपनिरीक्षकों समेत 25 का किया तबादला

Tue, 07 Apr 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए एसपी ने बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। इसमें 12 उपनिरीक्षक समेत 25 के कार्यक्षेत्र को बदल दिया गया। अधिकांश ने नवीन तैनाती स्थल पर चार्ज ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस से जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता को दिबियापुर से अछल्दा, विकास त्रिपाठी को चौकी प्रभारी हरचंदपुर से चौकी प्रभारी इटैली बनाया गया है। वहीं जयेंद्र को अयाना से चौकी प्रभारी हरचंदपुर जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक अनिलेश को बेला भेजा गया। दिबियापुर की चौकी प्लास्टिक सिटी चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह को अजीतमल की चौकी अटसू भेजा गया।
वहीं, कुदरकोट थाने से रामवीर को प्लास्टिक सिटी चौकी का प्रभार दिया। उपनिरीक्षक राजेंद्र को अछल्दा से बेला, अजीतमल कस्बा प्रभारी उदय प्रकाश बिधूना की चौकी बदनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक गंगासागर बिधूना से कुदरकोट, देवेंद्र को सहार से फफूंद और बलराज सिंह को अजीतमल से न्यायालय सुरक्षा में तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक नैंसी का तबादला सीओ बिधूना कार्यालय किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्य आरक्षियों में कंप्यूटर ऑपरेटर मुख्य संजय सिंह पुलिस लाइन से सीओ सिटी, मुख्य आरक्षी अनुराग डायल 112 से पुलिस लाइन, अनिल कुमार को पुलिस लाइन से दिबियापुर, शुशांक शर्मा औरैया से अभियोजन कार्यालय और कुलदीप मिश्रा पुलिस लाइन से सीओ सिटी भेजा गया।
इसके अलावा आरक्षी मुकेश कुमार पुलिस लाइन से फफूंद, अमित कुमार थाना एरवाकटरा से कुदरकोट, जयकिशन पुलिस लाइन से संबद्ध परिवहन शाखा, शिवम कुमार को मीडिया सेल से सर्विलांस सेल, आरक्षी विवेक थाना अयाना से थाना कार्यालय फफूंद और आरक्षी नीटू सिंह को अजीतमल से अछल्दा स्थानांतरित किया गया है। वहीं दिबियापुर थाने में तैनात विष्णु और सीओ सिटी कार्यालय से नागेंद्र चाहर को कुदरकोट थाने भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें