फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सपा पर्यवेक्षक ने बेरोजगारी पर साधा निशाना

Wed, 10 Jun 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-25-मोहल्ला सत्तेश्वर ​स्थित संजय के आवास पर मौजूद हरीश मिश्र। स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
औरैया। समाजवादी पार्टी के बुंदेलखंड पर्यवेक्षक हरीश मिश्र का झांसी जाते समय औरैया आगमन पर सपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

कहा कि बेरोजगारों की सुध लेने वाला कोई नहीं। उन्होंने पेपर लीक होने का मुद्दा भी उठाया। हरीश मिश्र समाजवादी नेता संजय शुक्ला के मोहल्ला सत्तेश्वर स्थित आवास पर पहुंचे। यहां आयोजित बैठक में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन

इस मौके पर अनंत शुक्ला, पवन कटिहार, मनोज अहिरवार, प्रखर शुक्ला, केपी सिंह भदौरिया सहित अन्य सपाई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें