फोटो-25-मोहल्ला सत्तेश्वर स्थित संजय के आवास पर मौजूद हरीश मिश्र। स्रोत: पार्टी
औरैया। समाजवादी पार्टी के बुंदेलखंड पर्यवेक्षक हरीश मिश्र का झांसी जाते समय औरैया आगमन पर सपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
कहा कि बेरोजगारों की सुध लेने वाला कोई नहीं। उन्होंने पेपर लीक होने का मुद्दा भी उठाया। हरीश मिश्र समाजवादी नेता संजय शुक्ला के मोहल्ला सत्तेश्वर स्थित आवास पर पहुंचे। यहां आयोजित बैठक में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।
इस मौके पर अनंत शुक्ला, पवन कटिहार, मनोज अहिरवार, प्रखर शुक्ला, केपी सिंह भदौरिया सहित अन्य सपाई उपस्थित रहे।