फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की सच्ची हितैषी है सपा

Fri, 15 Jan 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री की पत्नी और सांसद डिंपल यादव का 39वां जन्मदिन सपाइयों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। स्थानीय डाक बंगला परिसर में सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव की अध्यक्षता में 39 किलो का केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सपा ही जनता की सच्ची हितैषी है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा कि सपा ने कई लाभकारी योजनाएं चलाकर जनता को लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही जनता की सच्ची हितैषी है। उन्होंने कहा कि सपा पार्टी ने गरीब जनता के लिए लाभकारी योजनाएं चलाकर उन्हें लाभांवित किया है।

महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रचना सिंह ने कहा कि सासंद डिंपल यादव की राजनैतिक कार्यशैली सरल स्वभाव की है। वह विकास की सोच रखती हैं। उन्हाेंने कहा कि वह पार्टी प्रमुख व अपने ससुर मुलायम सिंह यादव की नीतियों और उनके सपनों को पूरा करने तथा उनके पथ चिन्हों पर चल रही हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, पूर्व राज्यमंत्री रामबाबू यादव के अलावा रामपाल यादव, देवेंद्र यादव, कनिष्ठ वर्धन, गौरव रघुवंशी, लकी यादव, सुनील यादव, रिंकू यादव, शिवम यादव, हर्षवर्धन, स्नेल यादव, उमा सिंह यादव, डा.शरद राना, कमलेश यादव, विशाल चौहान, सुखवीर यादव, पुष्पेंद्र यादव, ललिता राठौर आदि सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें