फोटो24एयूआरपी 23- निरीक्षण करते प्रेक्षक हिमांशु गौतम, डीएम सुनील कुमार वर्मा व एसपी अपर्णा गौतम
- फोटो : AURAIYA
औरैया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग से आए प्रेक्षक ने डीएम एसपी के साथ मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने तिलक महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण कर व्यवस्था परखी।
शनिवार को निर्वाचन आयोग से आए प्रेक्षक हिमांशु गौतम ने डीएम सुनील कुमार वर्मा व एसपी अपर्णा गौतम के साथ औरैया क्षेत्र के गांव आनेपुर, अस्ता, जमालीपुर का भ्रमण कर मतदान स्थलों की स्थिति परखी।
जहां उन्होंने तहसीलदार और बीडीओ से मतदान स्थल की सुरक्षा, उसके आसपास की आबादी, केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं शौचालय, पेयजल व्यवस्था, बिजली आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद तिलक महाविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। जहां से औरैया ब्लाक के लिये सभी पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।