फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने प्रेक्षक के साथ मतदान स्थलों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
फोटो24एयूआरपी 23- निरीक्षण करते प्रेक्षक हिमांशु गौतम, डीएम सुनील कुमार वर्मा व एसपी अपर्णा गौतम - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग से आए प्रेक्षक ने डीएम एसपी के साथ मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने तिलक महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण कर व्यवस्था परखी।
विज्ञापन

शनिवार को निर्वाचन आयोग से आए प्रेक्षक हिमांशु गौतम ने डीएम सुनील कुमार वर्मा व एसपी अपर्णा गौतम के साथ औरैया क्षेत्र के गांव आनेपुर, अस्ता, जमालीपुर का भ्रमण कर मतदान स्थलों की स्थिति परखी।
जहां उन्होंने तहसीलदार और बीडीओ से मतदान स्थल की सुरक्षा, उसके आसपास की आबादी, केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं शौचालय, पेयजल व्यवस्था, बिजली आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद तिलक महाविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। जहां से औरैया ब्लाक के लिये सभी पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें