फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सपा ब्लाॅक अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

Sat, 05 Jul 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। भाग्यनगर ब्लॉक के सपा अध्यक्ष दिनेश नायक ने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिलाध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में उन्होंने पार्टी के लोगों पर बेइज्जत व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इससे स्थानीय स्तर पर सपा को बड़ा झटका लग सकता है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत आमपुर के प्रधान दिनेश नायक ब्लाॅक भाग्यनगर के सपा अध्यक्ष हैं। वह आसपास के बंजारा समाज के गांव में खासी पकड़ रखते हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम को भेजे इस्तीफे में उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ लोगों ने उन्हें कई बार बेइज्जत कर प्रताड़ित किया गया। इसकी शिकायत कई बार जिला संगठन और जनप्रतिनिधियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे वह बहुत दुखी हैं और उनके सम्मान को ठेस पहुंची है।
उन्होंने कहा है कि वह सपा की प्राथमिक सदस्यता और ब्लॉक अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं। पार्टी जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि ब्लाॅक अध्यक्ष ने उन्हें व्हाट्सएप पर इस्तीफे भेजा है। एक वर्ष से वह पार्टी की बैठक में नहीं आ रहे थे। उन्होंने अपनी कोई समस्या भी नहीं बताई। अगर बताते तो उनकी समस्या का निस्तारण किया जाता। इस संबंध में उनसे बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें