फोटो19एयूआरपी 12- निरीक्षण के दौरान स्टोर रूम में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों की एसपी ने ली जानकारी
- फोटो : AURAIYA
औरैया। एसपी अपर्णा गौतम ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर चेक करने के साथ दंगा नियंत्रण उपकरण भी चेक किए।
निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां भी मिलीं। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए हैं। आगामी चुनाव के मद्देनजर पुलिस लाइन में स्टोर रूम का निरीक्षण किया।
स्टोर रूम में डंडा, हेलमेट आदि दंगा नियंत्रण उपकरणों की स्थिति देखी। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक विजय कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।